Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्रांस में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, आठ घायल

April 3, 2023

फ्रांस में गोलीबारी की घटनाओं में तीन की मौत, आठ घायल

पेरिस: फ्रांस के बंदरगाह शहर मार्सिले में तीन अलग-अलग गोलीबारी घटना में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। फ्रांसीसी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। ब्रॉडकास्टर बीएफएमटीवी ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि कैस्टेलस और आयगलेड्स के जिलों में रविवार देर रात दो अलग-अलग गोलीबारी हुयी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना के करीब एक घंटे बाद, तीसरी शूटिंग जोलियट जिले में हार्बर डॉक के पास हुई, जिसमें एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में मारे गए युवकों में से एक किशोर था जिसकी उम्र 16 और अन्य की 23 और 29 वर्ष थी। गौरतलब है कि गोलीबारी की यह घटना ड्रग वितरण क्षेत्र में प्रभाव को लेकर लड़ रहे स्थानीय बैंडों से संबंधित है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें