अमेरिका के दक्षिण सिएटल हुक्का लाउंज में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत, छह घायल

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के वाशिंगटन प्रांत में दक्षिण सिएटल हुक्का लाउंज में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सिएटल पुलिस प्रमुख एड्रियन डियाज़ ने रविवार दोपहर संवाददाताओं को बताया कि रेनियर हुक्का लाउंज में स्थानीय समयानुसार रविवार.

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के वाशिंगटन प्रांत में दक्षिण सिएटल हुक्का लाउंज में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सिएटल पुलिस प्रमुख एड्रियन डियाज़ ने रविवार दोपहर संवाददाताओं को बताया कि रेनियर हुक्का लाउंज में स्थानीय समयानुसार रविवार तड़के करीब 04:30 बजे गोलीबारी हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और छह घायल हो गए।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो पुरुष और एक महिला हैं। डियाज ने कहा कि गोलीबारी करने के पीछे कारणों की जांच की जा रही है और साथ ही संदिग्धों की संख्या का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से करीब पांच बंदूकें बरामद होने की पुष्टि की हैं।

- विज्ञापन -

Latest News