Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan में ढही तीन मंजिला इमारत, 9 लाेगाें की मौत, 2 घायल

March 12, 2024

Pakistan में ढही तीन मंजिला इमारत, 9 लाेगाें की मौत, 2 घायल

इस्लामाबादः पाकिस्तान के मुल्तान शहर में मंगलवार को तीन मंजिला एक इमारत गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। जिला आपातकालीन अधिकारी कलीम उल्लाह ने कहा कि यह घटना मुल्तान के मोहल्ला जवादियान में मंगलवार सुबह करीब 3.30 बजे हुई। घटना के बाद टीमों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मलबे में फंसे 11 लोगों में से नौ की जान चली गई।

दो घायलों को निश्तार अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में एक ही परिवार के सात सदस्य शामिल हैं।मृतकों में से कुछ की पहचान दानिश (15), फहीम अब्बास (40), अमीर अली (12), वसीम (14), सनूबर (40), बुख्तावर अमीन (18) और कोमल (13) के रूप में हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें