Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिल्म के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करता तिब्बती युवा आवांग रिनछिंग

April 14, 2023

फिल्म के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करता तिब्बती युवा आवांग रिनछिंग

आवांग रिनछिंग चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के न्यिंगची शहर की बोमी काउंटी के निवासी है। कई साल पहले, उन्होंने एक कैमरे से अपने गृहनगर की सुंदरता को रिकॉर्ड करना शुरू किया। पिछले दो वर्षों में, उन्होंने परस्पर प्रकाश और छाया की कहानियों का पीछा करते हुए फिल्में बनाना शुरू किया।

2008 में, सभी से प्रभावित होकर आवांग रिनछिंग ने भी एक कैमरा खरीदा और फोटोग्राफी सीखना शुरू किया। दस साल से अधिक के निरंतर अध्ययन और श्रमसाध्य सृजन के बाद, उन्होंने फोटोग्राफी में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। पिछले कुछ वर्षों में आवांग रिनछिंग ने वीडियो शूटिंग और प्रोडक्शन में बदलाव शुरू कर दिया है। उनका मानना ​​​​है कि चित्रों की तुलना में वीडियो कार्य अधिक कहानी कह रहे हैं, और अधिक जानकारी ले सकते हैं।

अब आवांग रिनछिंग बोमी में शिकार पर प्रतिबंध के बारे में एक पर्यावरण-थीम वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोमी मेरा गृहनगर है। मैं बोमी से संबंधित सबसे सुंदर दृश्यों और कहानियों को शूट करने की उम्मीद करता हूं। मुझे यह भी उम्मीद है कि इस फिल्म के माध्यम से हर कोई जान सकता है कि यहां ऐसे लोगों का समूह है जो प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें