Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

IMF को खुश करके कर्ज पाने के लिए Pak सरकार ने जनता पर गिराया पेट्रोल बम

February 16, 2023

IMF को खुश करके कर्ज पाने के लिए Pak सरकार ने जनता पर गिराया पेट्रोल बम

इस्लामाबादः पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को लोगों को पेट्रोल और गैस की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के रूप में जोरदार झटका लगा। नकदी की कमी से जूझ रहे पड़ोसी देश ने आईएमएफ खुश कर कर्ज पाने के लिए यह कदम उठाया। हालांकि, इस फैसले से महंगाई और बढ़ने की आशंका है, जो पहले ही विकराल स्थिति में पहुंच चुकी है। सरकार द्वारा नए करों के जरिए लोगों से 170 अरब रुपये जुटाने के लिए संसद में मिनी-बजट पेश करने के कुछ घंटों बाद पेट्रोल उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। बिजली और गैस की कीमतों में भी वृद्धि की गई है।

वित्त विभाग द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पेट्रोल के भाव 22.20 रुपए बढ़कर 272 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए हैं। डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन के कारण यह वृद्धि की गई। हाईस्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमत में 17.20 रुपये प्रति लीटर, मिट्टी के तेल की कीमत में 12.90 रुपये प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) में 9.68 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

एचएसडी की नई कीमत 280 रुपए प्रति लीटर होगी। मिट्टी का तेल 202.73 रुपये प्रति लीटर और एलडीओ 196.68 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। बयान में कहा गया है, कीमत में वृद्धि पाकिस्तानी रुपये के अवमूल्यन के कारण हुई है। नई कीमतें 16 फरवरी से प्रभावी होंगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें