Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेरूत में हमले में हिजबुल्ला का एक शीर्ष कमांडर मारा गया : इजराइली सेना

October 8, 2024

बेरूत में हमले में हिजबुल्ला का एक शीर्ष कमांडर मारा गया : इजराइली सेना

यरुशलम : इजराइली सेना ने सात अक्टूबर को हमास के हमले के एक साल पूरे होने के बाद मंगलवार को कहा कि उसने बेरूत में एक हमले में हिजबुल्ला के एक वरिष्ठ कमांडर को मार गिराया। सेना ने कहा कि हमले में सुहैल हुसैनी मारा गया जो आतंकवादी समूह के साजोसामान, बजट और प्रबंधन की देखरेख के लिए जिम्मेदार था। अभी हिजबुल्ला ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

सेना ने कहा कि हुसैनी ईरान से आधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने तथा हिजबुल्ला की विभिन्न इकाइयों में उनके वितरण में शामिल था तथा वह समूह की सैन्य परिषद का सदस्य था। इजराइल ने हाल के हफ्तों में किए हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष नेता हसन नसरल्ला तथा कई शीर्ष कमांडरों को मार गिराया है। उसने पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में सीमित जमीनी आक्रमण शुरू किया था।

हिजबुल्ला ने कहा कि उसने अपने मृतक कमांडरों के स्थान पर नयी नियुक्तियां कर दी हैं। उसने गाजा पट्टी में संघर्ष विराम होने तक इजराइल में रॉकेट, मिसाइल और ड्रोन हमले करते रहने का संकल्प जताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें