Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

China के सबसे ऊंचे जियोथर्मल पावर प्लांट का कुल उत्पादन 50 करोड़ किलोवाट से अधिक

April 10, 2023

China के सबसे ऊंचे जियोथर्मल पावर प्लांट का कुल उत्पादन 50 करोड़ किलोवाट से अधिक

तिब्बत में समुद्री सतह से लगभग 4700 मीटर ऊंचाई पर स्थित यांग यी जियोथर्मल पावर प्लांट चीन का सबसे ऊंचा जियोथर्मल पावर स्टेशन है ।29 सितंबर 2018 में चालू होने के बाद से अब तक उसका बिजली उत्पादन 50 करोड़ किलोवाट पार कर गया है और संचालन के कुल घंटों की संख्या 35 हजार से अधिक हो चुकी है । जियोथर्मल पावर एक स्थिर और विश्वसनीय नवीनीकरण स्वच्छ ऊर्जा है । चीन में तिब्बत के जियोथर्मल पावर की निहित मात्रा सर्वाधिक है ।

यांग यी जियोथर्मल पावर प्लांट नयी औद्योगिकी अपनाकर बिजली उत्पादन में प्रयुक्त जल का 100 प्रतिशत चक्रीय प्रयोग करता है ।अनुमान के अनुसार यांग यी बिजली घर हर साल 4 लाख 20 हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड की कम निकासी पूरी करता है और 1 लाख 16 हजार टन कोयले की बचत करता है । चीन के विकास योजना के अनुसार तिब्बत भविष्य में राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा अड्डे के निर्माण पर ज़ोर देगा ,जिसमें जियोथर्मल पावर का विकास एक महत्वपूर्ण विषय होगा ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप  ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें