Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एसएसई 50 स्टॉक इंडेक्स ऑप्शन का लेनदेन शुरू

December 20, 2022

एसएसई 50 स्टॉक इंडेक्स ऑप्शन का लेनदेन शुरू

शांगहाई स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) 50 स्टॉक इंडेक्स ऑप्शन ने चाइना स्टॉक मॉनिटरिंग एंड मैनेजमेंट कमेटी द्वारा अनुमोदन पर 19 दिसंबर की सुबह चाइना फाइनेंशियल फ्यूचर्स एक्सचेंज में लिस्टिंग और ट्रेडिंग शुरू की। एसएसई 50 स्टॉक इंडेक्स फ्यूचर्स को चाइना फाइनेंशियल फ्यूचर्स एक्सचेंज में वर्ष 2015 में सूचीबद्ध किया गया था। यह पिछले सात वर्षों में सुचारु रूप से विकसित हो रहा है। इस साल जनवरी से नवंबर तक एसएसई 50 स्टॉक इंडेक्स फ्यूचर्स का कारोबार 117 खरब युआन रहा। विशेषज्ञों ने कहा कि एसएसई 50 स्टॉक इंडेक्स विकल्प वित्तीय संगठनों को अधिक बुनियादी जोखिम प्रबंधन उपकरण प्रदान करेगा और वित्तीय नवाचार को बढ़ाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें