Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में ट्रेलर ने रिक्शे को कुचला, सात लोगों की मौत

November 10, 2023

पाकिस्तान में ट्रेलर ने रिक्शे को कुचला, सात लोगों की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पूर्वी पंजाब प्रांत के लोधरान जिले में ट्रेलर ने रिक्शा को कुचल दिया जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हादसा गुरुवार को उस समय हुआ जब एक परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने रिक्शे को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे पकड़ने के लिए अभियान छेड़ा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें