Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चिली में ट्रेन-बस में टक्कर, छह की मौत

September 2, 2023

चिली में ट्रेन-बस में टक्कर, छह की मौत

सैंटियागो: मध्य चिली के बायोबियो क्षेत्र में एक ट्रेन के मिनीबस से टकरा जाने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को घटित हुयी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि टक्कर एक रेलवे क्रॉसिंग पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटनाग्रसित हुयी बस में 14 लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौत हो गई। सैन्य पुलिस के जुआन फ्रांसिस्को कैरास्को ने संवाददाताओं को बताया कि दुर्घटना सैंटियागो से लगभग 500 किलोमीटर दक्षिण में सैन पेड्रो डी ला पाज़ के कम्यून में हुई।

ट्रेनों का संचालन करने वाली सरकारी कंपनी ईएफई सुर ने बताया कि ट्रेन चालक ने सही ढंग से काम किया। कंपनी ने कहा कि ट्रेन के गुजरने के समय क्रॉसिंग बाधाएं सामान्य रूप से काम कर रही थीं। ईएफई सूर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि ट्रेन में सवार कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें