Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

नए युग में चीनी फिल्म बाजार में परिवर्तन

April 20, 2023

नए युग में चीनी फिल्म बाजार में परिवर्तन

13वां पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 22 से 29 अप्रैल तक आयोजित होगा। वर्तमान उत्सव का विषय है “छाया का आदान-प्रदान और सभ्यताओं की परस्पर सीख”। महोत्सव के दौरान फिल्म चलाने के अलावा, संबंधित मंचों का आयोजन भी किया जाएगा। फिल्म कर्मी मंचों में विचारों का आदान-प्रदान करेंगे और फिल्म उद्योग के विकास पर चर्चा करेंगे। पेइचिंग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव चीन में फिल्म उद्योग के विकास का रुझान दिखता है।

पिछले कुछ वर्षों में चीनी फिल्म बाजार के तेज विकास की स्थिति कायम रही। चीन बड़े फिल्म देश से मजबूत फिल्म देश में बदलने का प्रयास कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल चीन में शहरों के सिनेमाघरों में फिल्म देखने वालों की संख्या 71 करोड़ 20 लाख रही, बॉक्स ऑफिस की कमाई 30 अरब 6 करोड़ 70 लाख युआन रही। इसमें घरेलू फिल्म के बॉक्स ऑफिस की कमाई 25 अरब 51 करोड़ 10 लाख युआन रही, जो कुल बॉक्स ऑफिस का 84.85 प्रतिशत है। हाल के वर्षों में लोकप्रिय चीनी फिल्मों के विषय श्रेष्ठ रहे। चीनी फिल्म उद्योग का विकास मूवी के विषय पर केंद्रित है। फिल्म बाजार का समृद्ध विकास श्रेष्ठ विषय पर निर्भर रहता है।

वहीं, फिल्म उद्योग का विकास तकनीकी विकास पर भी निर्भर है। वैज्ञानिक विकास के चलते फिल्म कला में प्रगति हुई। दर्शक फिल्म देखते हुए ऑडियो-विज़ुअल का बढ़िया अनुभव ले सकते हैं। तकनीक के विकास के जरिए चीनी फिल्म उद्योग का उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाया जाएगा।

चीन ने वर्ष 2035 तक मजबूत फिल्म देश बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसे प्राप्त करने के लिए चीनी फिल्म अपने निर्यात की क्षमता और अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव बढ़ाएगी। चीनी फिल्म कंपनियां पूंजी बाजार के सहारे विकास की गति तेज करेंगी, ताकि पूर्वी और पश्चिमी संस्कृतियों का आदान-प्रदान बढ़ाने के साथ विदेशी दर्शक और अच्छे से चीनी संस्कृति समझ सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें