Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Software Engineer को जलाने के आरोप में Transsexual व्यक्ति गिरफ्तार

December 25, 2023

Software Engineer को जलाने के आरोप में Transsexual व्यक्ति गिरफ्तार

चेन्नई: अपने बचपन के सहपाठी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को वीभत्स तरीके से जिंदा जलाने के आरोप में एक ‘ट्रांससेक्शुअल’ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संदिग्ध की पहचान वेट्रिमारन के रूप में हुई है जो एक ‘ट्रांस’ पुरुष है। आरोपी ने अपना नाम पंडी महेश्वरी (पूर्व में महिला) से बदलकर वेट्रिमारन रख लिया था। उसने चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को आर. नंदिनी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कुछ सरप्राइज देने के बहाने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी, फिर जंजीरों से बांध दिया और जिंदा जला दिया।

पीड़ित मदुरै की 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और यहां काम करती थी। नंदिनी को उसके इरादों पर संदेह नहीं हुआ क्योंकि वेट्रिमारन ने कहा था कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसे कुछ सरप्राइज देना चाहता है। नंदिनी यहां अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी। जांच से पता चला कि 26 वर्षीय पंडी महेश्वरी मदुरै के एक स्कूल में नंदिनी के साथ पढ़ती थी। महेश्वरी द्वारा अपना नाम बदलकर वेट्रीमारन करने के बाद भी नंदिनी ने मानवीय आधार पर अपनी दोस्ती जारी रखी थी। उन्होंने बताया कि दोनों ने यहां एक कंपनी में काम किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें