Site icon Dainik Savera Times

Kenya में अन्य वाहनों से टकराया ट्रक, 10 लोगों की मौत, 10 घायल

नैरोबीः तंजानिया से लगी हुई पश्चिमी केन्या की सीमा के पास एक ट्रक के अन्य वाहनों से टकरा जाने और लोगों के लिए पैदल चलने वाली जगह पर चढ़ जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। स्थानीय पुलिस के एक कमांडर ने बताया कि दुर्घटना मिगोरी शहर में एक प्रमुख राजमार्ग पर ट्रक चालक के ब्रेक पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुई।

मिगोरी काउंटी के कमांडर मार्क वंजला ने बताया कि ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकालने का अभियान चल रहा है और इस बात की आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। प्रत्यक्षर्दिशयों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ट्रक चालक ने दुर्घटना से पहले बार-बार वाहन का हॉर्न बजाया।ट्रक चावल की बोरियों को पड़ोसी तंजानिया के सीमावर्ती शहर इसबनिया की ओर ले जा रहा था। सोशल मीडिया पर लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने और अन्य लोगों द्वारा ट्रक से चावल लूटने का एक वीडियो भी प्रसारित हो रहा है।

Exit mobile version