Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप ने कनाडा से आने वाले सामान पर शुल्क 35 प्रतिशत करने की घोषणा की

July 12, 2025

ट्रंप ने कनाडा से आने वाले सामान पर शुल्क 35 प्रतिशत करने की घोषणा की

वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पत्र में कहा कि वह कनाडा से आयातित वस्तुओं पर शुल्क 35 प्रतिशत करने जा रहे हैं। अमरीका के इस कदम से 2 करीबी सांझेदार देशों के बीच दशकों पुराने संबंधों में और दरार आ सकती है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी को लिखे गए एक पत्र में ट्रंप ने फरवरी में घोषित 25 प्रतिशत शुल्क को और बढ़ाने का निर्णय लेने का जिक्र किया। यह कदम कथित रूप से कनाडा पर ‘फेंटानायल’ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। हालांकि अमरीका में इस मादक पदार्थ की तस्करी में कनाडा की भूमिका सीमित मानी जाती है। नई शुल्क दरें 1 अगस्त से लागू होंगी।

ये भी पढ़ें :- जालंधर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, कचहरी में 3 दिन का ‘नो वर्क डे’ घोषित 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें