Dainik Savera Times

ट्रंप ने ममदानी के भाषण पर बोला हमला, कहा- उनके सफल होने के कोई चांस नहीं

iran-conceded-defeat-it-is-no-longer-grandfather-of-middle-east

इंटरनेशनल डेस्क: जोहरान ममदानी अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क के मेयर बन गए हैं। जीत हासिल करने के बाद उन्होंने जोरदार भाषण दिया। अब राष्ट्रपति ट्रंप ने ममदानी के भाषण को लेकर उन पर हमला बोला है। ट्रंप का कहना है कि ममदानी का भाषण बहुत गुस्से वाला था। उनकी शुरुआत खराब हुई है और अगर वे वॉशिंगटन का सम्मान नहीं करेंगे तो उनके सफल होने के कोई चांस नहीं हैं। ममदानी भ्रम में जी रहे हैं, लेकिन मैं चाहता हूं कि वे अच्छा काम करें।

ये भी पढ़ें: मेक्सिको की राष्ट्रपति के साथ भीड़ में शर्मनाक हरकत, सड़कों पर उतरे लोग

ट्रंप ने आगे कहा कि वह ममदानी को सफल नहीं बनाना चाहते, बल्कि वे न्यूयॉर्क शहर को सफल बनाना चाहते हैं। हम देखेंगे कि क्या होता है। ममदानी को हमसे संपर्क करना चाहिए। मैं यही हूं। हम देखेंगे कि क्या होता है, लेकिन मुझे लगता है कि उनका हमसे संपर्क करना ही सही होगा। ममदानी बहुत कन्फ्यूज्ड हैं। मैं चाहता हूं कि नया मेयर अच्छा काम करे, क्योंकि मुझे न्यूयॉर्क बहुत पसंद है। हजारों वर्षों से वामपंथ ने काम नहीं किया है और मुझे शक है कि वो इस बार भी काम करेगा।’

क्या था ममदानी का बयान

ममदानी ने अपने भाषण में ट्रंप को सीधी चुनौती देते हुए राजनीतिक वंशवाद को खत्म करने का ऐलान किया। ममदानी ने कहा कि न्यूयॉर्क अप्रवासियों से चलता है और अब उनका नेतृत्व भी एक अप्रवासी ही करेगा। बता दें राष्ट्रपति ट्रंप ने अप्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है। ममदानी ने आगे कहा- ‘अगर कोई ट्रंप को ये दिखा सकता है कि उन्हें कैसे हराया जाए तो वो यही शहर है, जहां उनका जन्म हुआ। हम बुरे मकान मालिकों को जवाबदेह ठहराएंगे क्योंकि हमारे शहर के डोनाल्ड ट्रंप जैसे लोग अपने किरायेदारों का फायदा उठा रहे हैं। हम भ्रष्टाचार की उस संस्कृति को खत्म करेंगे, जिसने ट्रंप जैसे अरबपतियों को टैक्स चोरी करने और टैक्स छूट का फायदा उठाने दिया है।’

ये भी पढ़ें: Gold-Silver Price: फिर महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी बदली चाल, जानें आज के ताज़ा अपडेट

Exit mobile version