Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत को लेकर ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘हम टैरिफ कम करने जा रहे हैं, किसी समय कम कर देंगे’

November 11, 2025

भारत को लेकर ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, ‘हम टैरिफ कम करने जा रहे हैं, किसी समय कम कर देंगे’

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ (आयात शुल्क) को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल भारत पर अमेरिकी टैरिफ बहुत ज्यादा हैं, लेकिन अब जल्द ही इन्हें कम किया जाएगा। ट्रंप ने बताया कि पहले भारत रूस से तेल खरीदता था, इसलिए अमेरिका ने भारत पर ऊंचे टैरिफ लगाए थे। लेकिन अब जब भारत ने रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है, तो अमेरिका भी टैरिफ घटाने पर विचार कर रहा है।उन्होंने कहा – “मैंने भी रूस के साथ तेल व्यापार को काफी हद तक कम करवा दिया है, इसलिए अब भारत पर लगे टैरिफ को किसी भी दिन, किसी भी समय घटाया जा सकता है।”

भारत-अमेरिका के बीच नया व्यापार समझौता तैयार
ट्रंप ने आगे बताया कि अमेरिका और भारत के बीच एक नया व्यापार समझौता तैयार हो रहा है, जो पहले के सौदों से अलग और ज्यादा न्यायपूर्ण (फेयर) होगा।उन्होंने कहा-“पहले हमारे व्यापारिक सौदे असमान थे, लेकिन अब हम एक संतुलित और सभी के लिए फायदेमंद डील के बहुत करीब हैं।”

ट्रंप ने यह भी मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि –“अभी भारत मुझे शायद पसंद नहीं करता, लेकिन जल्द ही वे हमें फिर से पसंद करने लगेंगे।” भारत की तारीफ करते हुए बोले ट्रंप– “भारत महान देश है” भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रंप ने भारत की खुले दिल से तारीफ की।उन्होंने कहा-“भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, दुनिया का सबसे बड़ा देश है और यहां 1.5 अरब से ज्यादा लोग रहते हैं।” ट्रंप ने आगे कहा कि उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं, और सर्जियो गोर की नियुक्ति से भारत-अमेरिका संबंध और मजबूत होंगे।

भारत-अमेरिका रिश्ते होंगे और मजबूत
ट्रंप ने बताया कि राजदूत सर्जियो गोर का मुख्य काम भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को और मजबूत बनाना है। भारत में अमेरिकी निवेश बढ़ाने, ऊर्जा व्यापार को आगे बढ़ाने और तकनीकी सहयोग मजबूत करने पर ध्यान देंगे।

ये भी पढ़ेंः Bihar Election : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, PM MODI, सीएम नीतीश समेत नेताओं ने की मतदान की अपील

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें