वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि अगर वह उस समय पद पर होते तो दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध कभी नहीं छिड़ता। ट्रंप की यह टिप्पणी रूस के बड़े हवाई हमले के बाद आई है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रंप ने पुतिन को ‘पागल‘ करार दिया। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनके एक समय पुतिन के साथ अच्छे संबंध थे। ट्रंप ने लिखा, ‘मेरे और व्लादिमीर पुतिन के बीच हमेशा बहुत अच्छे रिश्ते रहे हैं, लेकिन उनको कुछ हो गया है। वह पूरी तरह पागल हो गए हैं। वह बेवजह कई लोगों को मार रहे हैं और मैं सिर्फ सैनिकों की बात नहीं कर रहा। मिसाइलें यूक्रेन के शहरों में बिना किसी कारण के दागे जा रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि वे यूक्रेन का पूरा हिस्सा चाहते हैं। शायद यह सही साबित हो रहा है, लेकिन अगर वे ऐसा करते हैं, तो इससे रूस का पतन हो जाएगा।’ ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की पर भी सवाल उठाए। जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि ‘अमरीका की चुप्पी’ ने पुतिन को और प्रोत्साहित किया है।
ये भी पढ़ें- क्या 1 अप्रैल से आम जनता को लगेगा महंगाई का झटका? LPG दाम को लेकर आया बड़ा अपडेट

