-
वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि अगर वह उस समय पद पर होते तो दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध कभी नहीं छिड़ता। ट्रंप की यह टिप्पणी रूस के बड़े हवाई हमले के बाद आई है।.