Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ट्रंप का गाजा शांति समझौता फेल: इजरायल ने फिर गाजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत

October 29, 2025

ट्रंप का गाजा शांति समझौता फेल: इजरायल ने फिर गाजा पर किया हमला, 33 लोगों की मौत

इंटरनेशल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर हुआ गाजा शांति समझौता आखिरकार टूट गया है। इजरायल ने एक बार फिर गाजा पट्टी पर एयरस्ट्राइक की है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह हमला हमास के बार-बार हो रहे हमलों के जवाब में करने का आदेश दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की ओर से किए गए इस हमले में कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य घायल हुए हैं। सभी घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद गाजा में धुएं के गुबार और धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने एक साथ कई मिसाइलें गिरती देखीं।

ये भी पढ़ें: कनाडा में अब इस पंजाबी सिंगर के घर पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

रक्षा मंत्री ने हमास पर लगाया समझौता तोड़ने का आरोप

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने हमास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने इजरायली सैनिकों पर हमला किया और बंधकों को लौटाने की शर्तों का उल्लंघन किया है। हमास की इस हरकत ने शांति समझौते की सारी शर्तों को तोड़ दिया, जिसके बाद इजरायल के पास जवाबी कार्रवाई के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।

हमास ने आरोपों का किया खंडन

वहीं हमास संगठन ने इजरायल के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि उसने कोई हमला नहीं किया और न ही शांति समझौते का उल्लंघन किया है। हमास के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि हमारे संगठन ने ट्रंप द्वारा कराए गए समझौते की हर शर्त का पालन किया है, लेकिन इजरायल ने खुद पहले हमला किया।

ट्रंप की कोशिशों पर फिरा पानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई महीनों की कोशिशों के बाद इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता करवाया था। इसमें 10 मुख्य बिंदु शामिल थे, जिनमें बंधकों की रिहाई, सीमा पर सीजफायर और नागरिक इलाकों पर हमले रोकना जैसी शर्तें थीं। लेकिन अब यह समझौता पूरी तरह से टूट चुका है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं, जिससे फिर से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में क्यों असफल हुई क्लाउड सीडिंग? वैज्ञानिकों ने बताया इसके पीछे का कारण

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें