Site icon Dainik Savera Times

नतीजे से फर्क नहीं पड़ता, हम पहले ही जीते हुए हैं… शांति वार्ता को लेकर ट्रंप का बयान, चीन को भी दे डाली धमकी

donald trump

donald trump

इंटरनेशनल डेस्क: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता खत्म हो चुकी है। दोनों देशों के बीच की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बातचीत के नतीजों को ज्यादा अहमियत नहीं दी है। व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि इससे अमेरिका को कोई फर्क नहीं पड़ता, हम पहले ही जीत चुके हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थिति

ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिकी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंगों की जांच कर रही है। यह समुद्री रास्ता तेल और गैस के परिवहन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन मौजूदा हालात में यहां जहाजों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

नाटो से नहीं मिली मदद

ट्रंप ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में नाटो ने अमेरिका की कोई मदद नहीं की। इसके बावजूद अमेरिका अपने दम पर स्थिति संभाल रहा है।

चीन को चेतावनी

ईरान को चीन द्वारा संभावित हथियार आपूर्ति की खबरों पर ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर चीन ऐसा करता है, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

Exit mobile version