Punjab Weather Update News: पंजाब में अप्रैल के महीने के साथ मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। दरअसल दिन की शुरुआत हल्की ठंड के साथ होती है, जिससे सुबह और शाम के समय फरवरी के मौसम जैसा महसूस होता है। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, तापमान तेजी से बढ़कर गर्मी का एहसास कराने लगता है।
हाल ही में अमृतसर में सुबह का न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठंडक महसूस हुई। वहीं दोपहर तक तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम के समय फिर से मौसम थोड़ा सुहावना हो गया।
जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अनुमान है कि 17 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बता दें कि 12 और 14 अप्रैल को आसमान साफ रहने की संभावना है, जबकि 13, 16 और 17 अप्रैल को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
अच्छी बात यह है कि फिलहाल न तो तेज गर्म हवाओं (हीटवेव) का कोई खतरा है और न ही बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर की तेज धूप से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
बदलते मौसम का सेहत पर असर
मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण सर्दी-खांसी, बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस समय सावधानी बेहद जरूरी है। सुबह और शाम हल्के गर्म कपड़े पहनना, ठंडी चीजों से दूरी बनाए रखना और शरीर को हाइड्रेट रखना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा।
ये भी पढ़ें:
मेष: दिन शुभ रहेगा...