Site icon Dainik Savera Times

ट्रंप की चीन को चेतावनी- 1 नवंबर तक व्यापार समझौता नहीं हुआ तो लगेगा 155% टैरिफ

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर 1 नवंबर तक दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता नहीं होता, तो चीन पर 155% तक का अतिरिक्त टैरिफ लगाया जाएगा। व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ हुई बैठक के दौरान ट्रंप ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अब किसी भी देश को अपने साथ अनुचित व्यापार नहीं करने देगा।

ये भी पढ़ें: चार दिवसीय केरल दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

ट्रंप ने कहा कि चीन अब अमेरिका की इज्जत करता है। वर्तमान में चीन अमेरिका पर लगभग 55% तक का टैरिफ दे रहा है, लेकिन अगर 1 नवंबर तक समझौता नहीं होता है तो यह दर 155% तक बढ़ सकती है। पहले कई देशों ने अमेरिका का फायदा उठाया, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हम अपने हितों की रक्षा करेंगे और फेयर ट्रेड यानी निष्पक्ष व्यापार को बढ़ावा देंगे। वे जल्द ही दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे, जहां उनकी मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी। दोनों नेताओं के बीच इस दौरान एक बड़े व्यापारिक समझौते की उम्मीद जताई जा रही है।

ट्रंप ने आगे कहा- मुझे लगता है कि हम चीन के साथ एक शानदार व्यापार समझौता करने जा रहे हैं। यह सौदा न केवल अमेरिका और चीन के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी लाभदायक होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि चीन जल्द ही अमेरिका से बड़ी मात्रा में सोयाबीन की खरीद शुरू करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे। ट्रंप ने बताया कि उन्हें चीन की ओर से आमंत्रण मिला है और वे अगले साल की शुरुआत में चीन का दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें: आगरा: 6 से 8 नवंबर तक युवा खेल राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होगा

बता दें 10 अक्टूबर को भी ट्रंप ने चीन पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। यह बयान चीन के उन नए नियमों के बाद आया था, जिनके तहत अब कोई भी कंपनी चीन के रेयर खनिज खरीदकर विदेश में बेचने से पहले चीनी सरकार से अनुमति लेनी होगी।

Exit mobile version