Site icon Dainik Savera Times

Tunisia : सुरक्षा बलों ने ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का किया भंड़ाफोड़, तीन गिरफ्तार

ट्यूनिस: ट्यूनिशियाई सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी प्रांत सिलियाना में सक्रिय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। टय़ूनिशियाई राष्ट्रीय गार्ड ने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी दी। आधिकारिक जानकारी में शुक्रवार को बताया गया कि गिरफ्तार लोगों में एक महिला भी शामिल है, हालांकि ऑपरेशन के समय या संदिग्धों की पहचान का उल्लेख नहीं किया गया।

नेशनल गार्ड यूनिट्स ने सिलियाना के रूहिया शहर में आपराधिक नेटवर्क को निशाना बनाया। ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्र में नशीली गोलियां, धारदार औजार और कैश जब्त किए गए। मामले की समीक्षा करने के बाद, सरकारी अभियोजन पक्ष ने जांच लंबित रहने तक उन्हें हिरासत में रखने की अनुमति दी। इससे पहले 26 दिसंबर को सुरक्षा बलों ने राजधानी ट्यूनिस में एक्टिव एक ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था । इस दौरान 3.5 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई थी।

ट्यूनीशियाई नेशनल गार्ड के मुताबिक नेशनल गार्ड यूनिट्स ने ऐन जघौआन के पड़ोस में सक्रिय आपराधिक नेटवर्क को निशाना बनाया, हालांकि उन्होंने ऑपरेशन के विवरण या गिरफ्तारियों की संख्या के बारे में विस्तार से नहीं बताया। इस अभियान के बाद टय़ूनिस में एक घर के बाहर खड़ी एक अपंजीकृत कार को जब्त किया गया। वाहन के अंदर, अधिकारियों को 3.5 किलोग्राम कोकीन मिला।

महीने की शुरुआत में, इसी तरह के एक ऑपरेशन में, सुरक्षा इकाइयों ने टय़ूनीशिया के सबसे बड़े महानगरीय क्षेत्र ग्रैंड टय़ूनिस में एक ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। सुरक्षाबलों ने 3 किलोग्राम कोकीन जब्त की। ट्यूनीशियाई सरकार ने ड्रग तस्करी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और हाल ही में देश भर में कई ऑपरेशन चलाकर सैकड़ों संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

Exit mobile version