सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी मेलबर्न में देर रात एक कार दुर्घटना में दो लड़कों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी गिप्सलैंड क्षेत्र में मंगलवार को मेलबर्न से 300 किलोमीटर पूर्व में ओरबोस्ट शहर में एक कार के पेड़ से टकराने की सूचना पर आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया। इस हादसे में 18 वर्षीय पुरुष चालक और 15 वर्षीय पुरुष यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार तीसरे व्यक्ति वर्षीय किशोर को मामूली चोटें आईं और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के वरिष्ठ साज्रेंट ल्यूक बैनवेल ने ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉड कास्टिंग कॉरपोरेशन को बताया कि तीनों लड़के स्थानीय थे। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना की सटीक परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

