Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन में चाकू के हमले में दो बच्चों की मौत, नौ घायल

July 30, 2024

ब्रिटेन में चाकू के हमले में दो बच्चों की मौत, नौ घायल

लंदन। उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपॉर्ट (मर्सीसाइड) में सोमवार को चाकू के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमले में नौ लोग भी घायल हुए हैं। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीफ कांस्टेबल सेरेना कैनेडी ने बताया कि हमले में घायल हुए नौ लोगों में से छह की हालत गंभीर है पुलिस ने बताया, ‘सात से ग्यारह साल के बच्चे टेलर स्विफ्ट योगा एंड डांस वर्कशॉप में क्लास ले रहे थे, तभी अचानक एक हमलावर आया और उन पर हमला कर दिया। दो वयस्क जो बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, वह भी घायल हो गए।’

लंकाशायर के बैंक्स से एक 17 साल के लड़के को हत्या और हत्या के प्रयास के शक में गिरफ्तार किया गया है। हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। जांच अभी शुरुआती चरण में है। पुलिस ने चाकूबाजी की इस घटना को एक बड़ी घटना घोषित किया है। फिलहाल, इसे आतंकवाद से संबंधित नहीं माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह हमला सच में भयानक है। हमले से लोगों को दुख है। मर्सीसाइड पुलिस ने सोमवार को एक बयान में बताया था कि हार्ट स्ट्रीट स्थित में लगभग 11:50 बजे चाकू हमले की सूचना मिली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें