Site icon Dainik Savera Times

West Asia Conflict: भारत के LPG से लदे दो टैंकरों को मिली स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति

Strait of Hormuz

Strait of Hormuz

नेशनल डेस्क: ईरान और इजरायल-अमेरिका में चल रही जंग के बीच भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। ईरान ने LPG से लदे दो भारतीय टैंकर्स को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है। जानकारी के मुताबिक, इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (IRGC) ने भारतीय एलपीजी टैंकर ‘जग वसंत और पाइन गैस’ इस रास्ते से जाने की इजाजत दी है।

शिप ट्रैकिंग डाटा के अनुसार, दो LPG जहाज सोमवार दोपहर तक ईरान के लारक और केशम द्वीप पहुंचने वाले थे। दोनों जहाज एक-दूसरे के करीब ही चल रहे थे और होर्मुज स्ट्रेट के पास पहुंचने पर ईरान अधिकारियों को संदेश दिखाने लगे कि वे भारत के जहाज हैं ताकि IRGC को कोई कंप्यूजन न हो।

अमेरिका और इजरायल के साथ चले रहे युद्ध के कारण ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर IRGC के अधिकारी तैनात कर रखे हैं। उनका कहना है कि वह सिर्फ अमेरिका और उसके साथियों के जहाजों को निशाना बनाएंगे। आम जनता को परेशान नहीं करेंगे। भारत की ईरान से इस रास्ते से सुरक्षित आवाजाही को लेकर बात चल रही है, जिस कारण पिछले हफ्ते भी दो भारतीय जहाजों- शिवालिक और नंदा देवी को यहां से जाने की मंजूरी मिली थी।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि भारतीय जहाजों की आवाजाही को लेकर ईरान के साथ यह कोई एकमुश्त या आम व्यवस्था नहीं है। वहीं ईरानी विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने भी कहा कि जो देश अपने जहाजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए बात करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं।

Exit mobile version