श्रीलंका में चाय बागान श्रमिकों के घर में आग लगने से दो लोगों की मौत

मध्य श्रीलंका में बुधवार सुबह चाय बागान श्रमिकों के घरों में भीषण आग

कोलंबो: मध्य श्रीलंका में बुधवार सुबह चाय बागान श्रमिकों के घरों में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता निहाल थलदुवा ने स्थानीय मीडिया को बताया कि चाय बागान में आग लगने से श्रमिकों के तीन घर जलकर खाक हो गये। मृतकों की पहचान एक 60 वर्षीय पुरुष और 50 वर्षीय महिला के रूप में हुई है।

- विज्ञापन -

Latest News