Site icon Dainik Savera Times

फिलीपींस में तूफान ‘कालमेगी’ ने मचाई तबाही, 52 लोगों की गई जान

इंटरनेशनल डेस्क: मध्य फिलीपींस में तूफान ‘कालमेगी’ कहर ढा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह तूफान अब तक 52 लोगों की जान ले चुका है और 13 लोग लापता हैं। ज्यादातर लोगों की मौत भारी बारिश और बाढ़ के कारण हुई हैं। कई लोगों के घर डूब गए, गाड़ियां डूब गईं और लोग जान बचाने के लिए छतों पर चढ़ गए हैं।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर: ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा

राहत मिशन पर हेलीकॉप्टर हादसाग्रस्त

इसी बीच फिलीपींस वायु सेना का हेलीकॉप्टर मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा अगुसन डेल सुर प्रांत में हुआ, जिसमें 6 लोगों की जान चली गई। यह हेलीकॉप्टर तूफान प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सहायता और राहत सामग्री पहुंचाने के मिशन पर था।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने प्रकाश पर्व मनाने गए हिंदू श्रद्धालुओं को भेजा वापस, कहा -“आप अपने मंदिरों में जाएं”

राहत-बचाव जारी

सरकार और सेना की टीमें प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान चला रही हैं. खाना-पानी और दवाइयां पहुंचाने के लिए नौसेना के जहाज और हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट दिया है कि अगले 24 घंटे में कई इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

Exit mobile version