Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine में रूस ने मिसाइलों से किया ताबड़तोड़ हमला

February 16, 2023

Ukraine में रूस ने मिसाइलों से किया ताबड़तोड़ हमला

कीवः यूक्रेन के साथ जारी जंग में रूस ने 36 क्रूज और अन्य मिसाइलों के साथ एक बार फिर ताबड़तोड़ हमला बोला। यूक्रेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनमें से कम से कम 16 को यूक्रेनी वायु रक्षा इकाइयों ने नष्ट कर दिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख ने कहा कि देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में लक्ष्याें को निशाना बनाया गया।

यूक्रेन के स्थानीय गवर्नर सेरही लिसाक ने बताया कि पूर्वी शहर पावलोह्राद में मिसाइलों के हमले में 79 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और कम से कम सात अन्य लोग घायल हो गए। पश्चिमी यूक्रेन के एक क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजित्स्की ने कहा कि ल्वीव प्रांत में एक ह्लमहत्वपूर्णह्व बुनियादी ढांचे में आग लग गई। उन्होंने हालांकि अन्य विवरण तुरंत नहीं दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें