Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूक्रेन वर्तमान में जवाबी हमला शुरू करने में असमर्थ : Volodymyr Zelenskyy

March 25, 2023

यूक्रेन वर्तमान में जवाबी हमला शुरू करने में असमर्थ : Volodymyr Zelenskyy

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उनका देश वर्तमान परिस्थिति में हथियारों की कमी के कारण जवाबी हमला करने में असमर्थ है। जेलेंस्की ने अखबार के साथ साक्षात्कार में कहा, ”हम अभी शुरू नहीं कर सकते। हम अपने बहादुर सैनिकों को बिना टैंक, तोपखाना और बहुउद्देश्य रॉकेट प्रणाली (एचआईएमएआरएस) के बिना अग्रिम पंक्ति में नहीं भेज सकते।”

उन्होंने कहा कि यूक्रेन वर्तमान में अपने सहयोगियों से हथियारों की आपूर्ति की प्रतीक्षा कर रहा है और देश के पूर्वी हिस्से में स्थिति प्रतिकूल है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने शुक्रवार को कहा कि वीडियो लिंक के जरिए जेलेंस्की को सुनने के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति को आश्वस्त किया कि वे रूस के खिलाफ संघर्ष जीतने में उनकी मदद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि रूस ने पिछले वर्ष 24 फरवरी को यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। उसके बाद से ही यूकेन हथियारों की कमी का सामना कर रहा है। वह लगातार यूरोपीय देशों से हथियारों की मांग कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें