Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ukraine ने व्यवसायों और उद्योग पर लगाया बिजली आपूर्ति प्रतिबंध

April 24, 2024

Ukraine ने व्यवसायों और उद्योग पर लगाया बिजली आपूर्ति प्रतिबंध

कीवः यूक्रेन की सरकारी एनर्जी कंपनी उक्रेनर्गो ने कहा है कि वह रूसी मिसाइल हमलों के कारण हुई बिजली की कमी के कारण व्यवसायों और उद्योग पर बिजली आपूर्ति प्रतिबंध लगाएगी। उक्रेनर्गो ने टेलीग्राम पर एक बयान में कहा, ‘इलेक्ट्रिसिटी लिमिटेशन कार्यक्रम शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक लागू किया जाएगा, जो महत्वपूर्ण बुनियादी सुविधाओं और रक्षा उद्यमों को प्रभावित नहीं करेगा।

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य यूक्रेन के क्रिवी रिह जिले में औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली आपूर्ति प्रतिबंध चौबीसों घंटे लागू रहेगा। इसके अलावा, बिजली कटौती से पूर्वी खार्कवि क्षेत्र में निजी घर प्रभावित होंगे। उक्रेनर्गो के अनुसार, एनर्जी (ऊजर्) घाटे को पूरा करने के लिए यूक्रेन लगातार दूसरे दिन यूरोप से बिजली आयात कर रहा है।

पिछले हफ्ते, यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमीहाल ने कहा था कि रूसी हमलों के कारण यूक्रेन ने हाल के महीनों में अपनी 8 गीगावॉट से अधिक क्षमता खो दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें