Site icon Dainik Savera Times

यूक्रेन की नई मिसाइलों और ड्रोन से रूस में हो रही गैस की कमी : Volodymyr Zelenskyy

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेन द्वारा विकसित लंबी दूरी की मिसाइलों और ड्रोनों के हमलों से रूस में गैस की भारी कमी हो रही है। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी जवाबी हमलों ने रूस की पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र पर कब्जे की योजना को विफल कर दिया है। जेलेंस्की के अनुसार, नई मिसाइलों ने दर्जनों रूसी सैन्य डिपो और एक तेल सुविधा को निशाना बनाया, जो 250 किलोमीटर से अधिक दूर स्थित थी। इसे उन्होंने यूक्रेनी हथियारों की बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि रूस में ईंधन की कमी और बढ़ते आयात से हमलों का असर साफ दिख रहा है। खुफिया रिपोटरें के अनुसार, रूस ने बेलारूस से गैस आयात छह गुना बढ़ाया है और चीन से भी ईंधन मंगा रहा है। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने यूक्रेनी हमलों के बाद अपनी गैसोलीन आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत खो दिया है।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: मिडिल ईस्ट तनाव का शेयर बाजार पर असर: Sensex- Nifty में गिरावट, इन शेयरों पर रखें नजर 

Exit mobile version