Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने ईरान में छात्राओं को संदिग्ध जहर देने के मामले की जांच का किया आग्रह

March 9, 2023

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने ईरान में छात्राओं को संदिग्ध जहर देने के मामले की जांच का किया आग्रह

संयुक्त राष्ट्र की सांस्कृतिक एजेंसी ने ईरान में हजारों स्कूली छात्राओं को संदिग्ध जहर देने के मामले पर बुधवार को चिंता जताई और जांच का आह्वान किया।
पिछले साल नवंबर के दौरान हुई घटनाओं में सैकड़ों स्कूलों की हजारों छात्राओं ने जहरीले धुएं से बीमार होने की सूचना दी थी। हालांकि, मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है।

किसी ने भी इन घटनाओं के पीछे हाथ होने का दावा नहीं किया है और अधिकारियों ने किसी भी संदिग्ध की पहचान नहीं की है। एजेंसी ने ट्वीट किया, ‘‘यूनेस्को मामले की गहन जांच और स्कूलों की सुरक्षा के साथ ही प्रभावित छात्रों की (स्कूल) वापसी की सुविधा के लिए तत्काल कार्रवाई का आग्रह करता है।’’ यूनेस्को के प्रमुख आड्रे ए. ने कहा, ‘‘मैं पिछले तीन महीनों में ईरान में स्कूली छात्राओं को जहर देने की रिपोर्ट के बारे में बहुत चिंतित हूं। यह सुरक्षित रूप से शिक्षा प्राप्त करने के उनके अधिकार का उल्लंघन है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें