Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में अज्ञात आतंकवादियों ने दो बैंक कर्मचारियों और चालक का किया अपहरण

July 26, 2025

पाकिस्तान में अज्ञात आतंकवादियों ने दो बैंक कर्मचारियों और चालक का किया अपहरण

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात आतंकवादियों ने दो बैंक कर्मचारियों और एक चालक का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के हुरमुज क्षेत्र से एक बैंक मैनेजर, एक कर्मचारी और चालक को एक यात्री कोच से जबरदस्ती उतार लिया और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर ले गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना वीरवार को उस समय हुई जब बैंक कर्मचारी मीरान शाह से बन्नू लौट रहे थे। स्थानीय पुलिस ने अपहरण में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक किसी भी समूह या संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। उत्तरी वजीरिस्तान के जिला पुलिस अधिकारी वकार अहमद ने बताया कि अपहृत बैंकर और चालक का पता लगाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। स्थानीय निवासियों ने अपहृतों की सुरक्षित रिहाई की मांग को लेकर आज दिन में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें