इंटरनेशनल डेस्क : यमन की राजधानी सना और उसके आसपास के क्षेत्रों में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों में कम से कम तीन लोगों की मौत और चार अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी हूती विद्रोही गुट के नियंत्रण वाले अल-मसीरा टीवी चैनल ने दी है।
-अमेरिकी ने किए 21 हवाई हमले
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना ने सना और उसके पश्चिमी बाहरी इलाकों में कुल 21 हवाई हमले किए। उत्तरी सना के अल-नहदा इलाके में हुए एक हमले में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दक्षिणी सना के सफ़यिाह इलाके में एक कब्रिस्तान के पास हुए दूसरे हमले में एक और व्यक्ति घायल हुआ। इसी तरह, बानी मातर जिले में एक और हमले में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
-स्थानीय निवासियों ने बताया कि
हमलों के दौरान राजधानी सना के कई हिस्सों में लड़ाकू विमानों की तेज आवाजें सुनाई दीं। हमलों से पहले और बाद में आकाश में गूंजती ध्वनि ने पूरे शहर को दहला दिया। हमलों के बाद, हूती नियंत्रित पुलिस ने प्रभावित इलाकों की घेराबंदी कर दी, और मौके पर एम्बुलेंसें लगातार दौड़ती देखी गईं।
इसके अलावा, पश्चिमी यमन के होदेदाह शहर में अमेरिकी विमानों द्वारा 13 हवाई हमले किए गए, जिनमें हूती के नियंत्रण वाले हवाई अड्डे और नौसेना अड्डे को निशाना बनाया गया। वहीं, मध्य प्रांत मारिब के सिरवाह जिले और उत्तरी अमरान प्रांत के र्हाफ़ सूफ़यिान जिले में भी हूती ठिकानों पर कुल आठ हमले किए गए।
-मृतकों की संख्या अभी तक यह स्पष्ट नहीं
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों में मारे गए या घायल हुए लोग आम नागरिक थे या हूती विद्रोही। अमेरिकी सेना या अन्य स्वतंत्र स्रोतों की ओर से इन हमलों की पुष्टि या प्रतिक्रिया अब तक नहीं आई है। यमन में लंबे समय से चल रहे संघर्ष में यह ताजा घटनाक्रम उस तनावपूर्ण माहौल को और अधिक जटिल बना रहा है, जिसमें आम नागरिक सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: जनता के विरोध प्रदर्शन के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार, कम किए पेट्रोल के दाम
मेष: दिन शुभ रहेगा...