Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में कारोबार विस्तार को आश्वस्त अमेरिकी उद्यम

March 1, 2023

चीन में कारोबार विस्तार को आश्वस्त अमेरिकी उद्यम

चीन की अर्थव्यवस्था की दीर्घकालिक विकास संभावना और उपभोग बाजार की निहित शक्ति पर ख्याल रखने के कारण कई बड़े अमेरिकी उद्यमों ने हाल ही में कहा कि वे चीन में अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी वॉल स्ट्रीट जर्नल द्वारा 26 फ़रवरी को जारी एक रिपोर्ट केअनुसार फास्ट-फूड चेन की दिग्गज कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने पिछले साल चीन में 700 नए स्टोर खोले और इस साल 900 नए स्टोर खोलने की योजना है, जो इसकंपनी द्वारा अमेरिका में नए स्टोर के दोगुने से भी अधिक है। कॉफ़ी चेन की दिग्गज स्टारबक्स ने वर्ष 2025 तक चीन में तीन हजार नये स्टोर खोलने की योजना बनाई है।

स्टारबक्स के संस्थापक और अंतरिम सीईओ हॉवर्ड शुल्त्स ने कहा: मैं पहले से कहीं अधिक आश्वस्त हूं कि चीन में हमारी विकास की कहानी अभी शुरू हुई है। कोच की मूल कंपनी ताई पेइशिकी समूह ने अपने 32.5 करोड़ डॉलर पूंजीगत व्यय और क्लाउड कंप्यूटिंग निवेश का लगभग आधा हिस्सा चीन में अपने व्यवसाय के विस्तार पर खर्च करने की योजना बनाई है। समूह के सीईओ जोआन क्रेवोइस्लाट ने कहा कि हमारा समूह चीन में अपने दीर्घकालिक विकास के अवसरों में विश्वास रखता है। इस रिपोर्ट के अनुसार अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि चीन की आर्थिक वृद्धि में तेजी आएगी। (साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें