Site icon Dainik Savera Times

अमेरिकी सरकार ने चीन को एनवीडिया H200 चिप्स के निर्यात को मंजूरी दी

US government approved export Nvidia H200 chips China

US government approved export Nvidia H200 chips China

अमेरिकी सरकार ने 13 जनवरी को एनवीडिया (NVIDIA) को चीन में अपने H200 कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) चिप्स के निर्यात की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद चीन के ग्राहकों को H200 चिप्स की आपूर्ति दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा था कि अमेरिकी सरकार एनवीडिया को चीन को H200 एआई चिप्स बेचने की अनुमति देगी। हालांकि, यह बिक्री अमेरिकी वाणिज्य विभाग की मंजूरी और सुरक्षा जांच के तहत होगी। रिपोर्ट के अनुसार, इन सौदों से अमेरिका को लेनदेन शुल्क के रूप में लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा भी मिलेगा।

एनवीडिया के चेयरमैन और सीईओ जेन्सेन हुआंग पहले ही कई बार कह चुके हैं कि चीन एआई के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा बाजार है। उनका कहना है कि अगले दो से तीन वर्षों में चीन का एआई बाजार 50 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी साफ कहा है कि इस बाजार को खोना एनवीडिया के लिए बड़ा नुकसान होगा और अमेरिका को यह समझना चाहिए कि एआई की वैश्विक दौड़ में वह अकेला खिलाड़ी नहीं है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version