इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी सरकार ने विदेशी नागरिकों को एक बड़ा झटका दिया है। उन्होंने इमिग्रेशन नियमों में बदलाव करने का फैसला किया है। यह नियम उन लोगों पर लागू होगा, जो नॉन-इमिग्रेंट जैसे स्टूडेंट वीजा, टूरिस्ट वीजा और वर्क वीजा पर अमेरिका में रह रहे हैं और ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
पहले क्या था नियम?
अब तक अमेरिका में रहने वाले कई विदेशी नागरिकों को एक खास सुविधा मिलती थी। अगर कोई व्यक्ति वैध अस्थायी वीजा पर अमेरिका में मौजूद है, तो वह देश छोड़े बिना अपने वीजा स्टेटस को बदलने के लिए आवेदन कर सकता था। इस प्रक्रिया को ‘अडजस्टमेंट ऑफ स्टेटस’ कहा जाता है। इस व्यवस्था के तहत लोग अमेरिका में रहते हुए ही ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते थे। इससे उन्हें अपने देश वापस लौटने की जरूरत नहीं पड़ती थी और पूरी प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान मानी जाती थी।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला: 25 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल
अब क्या बदलेगा?
नए नियमों के बाद अमेरिका में रहकर ग्रीन कार्ड पाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी सख्त हो जाएगी। अब हर व्यक्ति को यह सुविधा आसानी से नहीं मिलेगी। नई व्यवस्था के मुताबिक, केवल कुछ विशेष परिस्थितियों में ही अमेरिका के अंदर रहकर ग्रीन कार्ड आवेदन की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा अमेरिकी इमिग्रेशन एजेंसी यूएससीआईएस (USCIS) अधिकारियों को हर आवेदन की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह तय करना होगा कि आवेदक वास्तव में ग्रीन कार्ड पाने की सभी शर्तें पूरी करता है या नहीं। यानी अब हर केस की अलग-अलग समीक्षा की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन होगा।
क्या है सरकार का उद्देश्य?
अमेरिकी सरकार का मानना है कि पुराने सिस्टम का कई लोग गलत फायदा उठा रहे थे। कुछ मामलों में ग्रीन कार्ड आवेदन खारिज होने के बाद भी लोग अमेरिका में अवैध रूप से रह जाते थे। सरकार का कहना है कि नए नियम लागू होने से ऐसे मामलों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही इमिग्रेशन सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सकेगा। इसके अलावा सही तरीके से आवेदन करने वाले लोगों को प्राथमिकता देने की कोशिश भी की जाएगी। माना जा रहा है कि इस बदलाव से अमेरिका के भीतर मौजूद यूएससीआईएस कार्यालयों पर काम का दबाव भी कुछ हद तक कम हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Flex Fuel Car: भारत में जल्द लॉन्च हो सकती है पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार; जानें डिटेल
मेष: दिन शुभ रहेगा...