Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूरोप एस-300 विकल्प के डिजाइन और उत्पादन में अमेरिका कर रहा यूक्रेन की मदद: ऑस्टिन

September 7, 2024

यूरोप एस-300 विकल्प के डिजाइन और उत्पादन में अमेरिका कर रहा यूक्रेन की मदद: ऑस्टिन

वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और यूरोप वर्तमान में एस-300 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और आर-27 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल के डिजाइन और उत्पादन में यूक्रेनी सेना की सहायता कर रहे हैं।

ऑस्टिन ने जर्मनी के रामस्टीन एयर बेस पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, “कई यूरोपीय कंपनियों की मदद से, अमेरिका यूक्रेन के साथ एस-300 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली और आर-27 हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल के विकल्प के डिजाइन और निर्माण की दिशा काम कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका ने यूक्रेन के मानव रहित विमानों और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों के घरेलू उत्पादन के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण घटकों को प्राप्त करने के लिए 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा आवंटित किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें