Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान का पलटवार: मार गिराया एक और अमेरिकी एयरक्राफ्ट! IRGC ने किया ड्रोन मार गिराने का भी दावा

April 5, 2026

ईरान का पलटवार: मार गिराया एक और अमेरिकी एयरक्राफ्ट! IRGC ने किया ड्रोन मार गिराने का भी दावा

US Iran war: मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य टकराव और तेज हो गया है। रविवार को ईरान की सैन्य इकाइयों ने दावा किया कि उन्होंने इस्फहान के पास अमेरिकी एयरक्राफ्ट को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। ईरान की सरकारी एजेंसी इस्लामी रिपब्लिक समाचार एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी इस्फहान क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने भारी फायरिंग के दौरान अमेरिकी C-130 Hercules सपोर्ट विमान को गिरा दिया। इससे पहले IRGC ने उसी इलाके में एक MQ-9 Reaper ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया था।

ईरान ने किए ये दावे
ईरान का कहना है कि पिछले 36 घंटों में उसने अमेरिका को कई बड़े नुकसान पहुंचाए हैं। दावों के मुताबिक, F-35 Lightning II, F-15, F-16 Fighting Falcon और A-10 Thunderbolt II सहित कई एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और क्रूज मिसाइलों को भी निशाना बनाया गया है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

अमेरिका और इजराइल के इस्फहान में हमले
इस बीच, इस्फहान स्थित परमाणु केंद्र एक बार फिर हमलों का केंद्र बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) की चेतावनियों के बावजूद, अमेरिका और इजराइल पर आरोप है कि उन्होंने इस संवेदनशील स्थल पर बार-बार हमले किए हैं।

रेडियोएक्टिव रिसाव का खतरा
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पहले ही चेतावनी दी थी कि इस्फहान जैसे परमाणु स्थलों पर हमले से रेडियोएक्टिव रिसाव का खतरा पैदा हो सकता है, जिससे पूरे मध्य-पूर्व क्षेत्र, खासकर सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, ओमान और कतर पर गंभीर असर पड़ सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें