US Iran war: मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। शनिवार को ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ISNA ने दावा किया कि इजरायल ने तेहरान में कई अहम ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें सुप्रीम लीडर के सरकारी आवास और दफ्तर का परिसर भी शामिल है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक,अली खामेनेई हमले के समय अपने आधिकारिक आवास पर मौजूद नहीं थे। संभावित खतरे को देखते हुए उन्हें पहले ही एक सुरक्षित बंकर में ले जाया गया था। हमले में परिसर को भारी नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है, हालांकि आधिकारिक स्तर पर विस्तृत क्षति रिपोर्ट अभी जारी नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें- इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलें, दोनों देशों में गूंजे सायरन
राष्ट्रपति दफ्तर भी निशाने पर?
इजरायली मीडिया के अनुसार इस ऑपरेशन में ईरान के कई मंत्रालयों और वरिष्ठ अधिकारियों को निशाना बनाया गया। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजेशकियन के दफ्तर पर भी हमला किया गया। हालांकि राष्ट्रपति की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
परिवार के हाथ में था आवास का नियंत्रण
सूत्रों के अनुसार, खतरे की आशंका के चलते सुप्रीम लीडर पहले ही अपने आवास से हट गए थे। बताया जा रहा है कि उस परिसर की जिम्मेदारी उनके बेटे मोजतबा संभाल रहे थे और प्रशासनिक फैसलों के समन्वय में भूमिका निभा रहे थे। यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में विपक्षी संगठन ने भी इसी परिसर को निशाना बनाने की कोशिश की थी, जिसे उस समय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया था।
ये भी पढ़ें- इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, दागी गई कई बैलिस्टिक मिसाइलें, दोनों देशों में गूंजे सायरन
ईरान की कड़ी प्रतिक्रिया
हमलों के बाद ईरान सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि इस कार्रवाई का “विनाशकारी जवाब” दिया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि जवाबी कदम जल्द उठाए जा सकते हैं।

