US Iran war: मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद क्षेत्र में संघर्ष खुली जंग में बदलता नजर आ रहा है। कई देशों में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं और जवाबी हमलों का सिलसिला जारी है।
न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन
संघर्ष के खिलाफ न्यूयॉर्क की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उतर आए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि युद्ध के बजाय संसाधन आम जनता की जरूरतों पर खर्च होने चाहिए। कई लोगों ने ईरान का झंडा लहराते हुए सैन्य कार्रवाई का विरोध किया।
ये भी पढ़ें- US Iran war: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, अमेरिकी नागरिकों को 14 देशों से तुरंत निकलने की सलाह
ईरान की जवाबी कार्रवाई
ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागने का दावा किया है। साथ ही रियाद स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमला करने की बात कही है। क्षेत्रीय सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। ईरान का यह भी कहना है कि उसने पिछले 24 घंटों में 15 से अधिक देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को टारगेट किया।
कतर ने गिराए लड़ाकू विमान
कतर के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने ईरान से आए दो लड़ाकू विमानों को अपनी हवाई सीमा में घुसते ही मार गिराया। मंत्रालय के मुताबिक, सात बैलिस्टिक मिसाइलों और पांच ड्रोनों को भी एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया।
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट में बदलाव; जानें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ की घोषणा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने “ऑपरेशन एपिक फ्यूरी” शुरू कर दिया है। उनके अनुसार, यह अब तक का सबसे बड़ा और जटिल सैन्य अभियान है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिकी ठिकानों या सैनिकों पर किसी भी हमले का “कड़ा और निर्णायक” जवाब दिया जाएगा।
कूटनीतिक बयानबाजी तेज
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने आरोप लगाया कि अमेरिका “इजरायल की पसंद की जंग” में शामिल हो गया है। वहीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि जब तक ईरान को परमाणु क्षमता से वंचित नहीं कर दिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।
Vice President Vance on military operations in Iran:
“The President wants to make it clear to the Iranians and to the world that he is not going to rest until he accomplishes that all-important objective of ensuring that Iran can’t have a nuclear weapon.”🔥 pic.twitter.com/QXOxCAi87D
— Vice President JD Vance (@VP) March 3, 2026