US Iran war: ईरान पर हालिया अमेरिकी और इज़रायली हमलों के बाद मध्य पूर्व में तनाव खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र की ओर मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं, जिससे कई देशों में सुरक्षा हालात अस्थिर हो गए हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन एडवाइजरी जारी की है।
तुरंत प्रस्थान की अपील
कांसुलर मामलों की सहायक सचिव मोरा नामदार ने बयान जारी कर कहा कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने गंभीर सुरक्षा जोखिमों के मद्देनजर प्रभावित देशों में रह रहे अमेरिकियों से उपलब्ध व्यावसायिक उड़ानों के जरिए तत्काल प्रस्थान करने का आग्रह किया है। मंत्रालय ने साफ किया कि हालात तेजी से बदल रहे हैं और क्षेत्र में अप्रत्याशित हमलों की आशंका बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- मार्च की दस्तक के साथ तेज हुई गर्मी, कई राज्यों में पारा सामान्य से 4–6 डिग्री ऊपर
Assistant Secretary for Consular Affairs, Mora Namdar tweets, “The US Secretary of State, Marco Rubio, urges Americans to DEPART NOW from the countries below using available commercial transportation, due to serious safety risks…” pic.twitter.com/CU8iVKDGRw
— ANI (@ANI) March 3, 2026
किन देशों में अलर्ट
एडवाइजरी में जिन देशों और क्षेत्रों का उल्लेख किया गया है, उनमें इज़रायल (वेस्ट बैंक और गाजा सहित), ईरान, इराक, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, कतर, जॉर्डन, लेबनान, मिस्र, बहरीन, ओमान और सीरिया शामिल हैं।
संघर्ष का चौथा दिन, हमले तेज
अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो और बड़े हमले किए जा सकते हैं, यहां तक कि जमीनी कार्रवाई भी संभव है।
ये भी पढ़ें- चंद्र ग्रहण के समय इन बातों का रखें ध्यान, जरूर करें ये सरल उपाय, घर में बनी रहेगी सुख-शांति
भारी जनहानि की खबरें
28 फरवरी को हुए हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के मारे जाने की खबरों ने हालात को और भड़का दिया। इसके बाद ईरान ने क्षेत्रीय ठिकानों पर हमले तेज कर दिए। विभिन्न रिपोर्टों के मुताबिक, ईरान के 130 से अधिक शहरों में बमबारी हुई है और अब तक सैकड़ों लोगों की मौत की सूचना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...