Site icon Dainik Savera Times

अमरीकी सांसदों ने भारत पर लागू 50% शुल्क समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पेश किया

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: अमरीका के 3 प्रभावशाली सांसदों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क को खत्म के लिए कांग्रेस (अमरीकी संसद) में एक प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के प्रति इस ‘गैर-जिम्मेदाराना शुल्क रणनीति’ के प्रतिकूल परिणाम होंगे, जिससे ‘यह महत्वपूर्ण साझेदारी कमजोर पड़ेगी।’ उत्तर कैरोलाइना की प्रतिनिधि डेबोरा रॉस, टेक्सास के प्रतिनिधि मार्क वेसी और इलिनॉयस के प्रतिनिधि राजा कृष्णमूíत ने शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें भारत से आयात की जाने वाली वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक शुल्क लगाने के ट्रंप के फैसले को रद्द करने का अनुरोध किया गया है, ताकि व्यापार पर कांग्रेस के संवैधानिक अधिकार को बहाल करने में मदद मिले।

ये भी पढ़ें: Mangalwar Ke Upay: आज के दिन करें हनुमान जी की पूजा, मिलेगी जीवन की हर परेशानियों से राहत

प्रस्ताव में उस राष्ट्रीय आपातकाल आदेश को समाप्त करने का प्रावधान किया गया है, जिसे ट्रंप ने अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आíथक शक्तियां अधिनियम (आईईईपीए) के तहत भारतीय वस्तुओं पर व्यापक शुल्क लगाने के लिए लागू किया है। कृष्णमूíत ने कहा कि भारत के प्रति ट्रंप की ‘गैर-जिम्मेदाराना शुल्क रणनीति के प्रतिकूल परिणाम होंगे, जिससे एक महत्वपूर्ण साझेदारी कमजोर पड़ेगी।’ उन्होंने कहा, ‘अमरीकी हितों या सुरक्षा को बढ़़ावा देने के बजाय ये शुल्क आपूíत श्रृंखला को बाधित करते हैं, अमरीकी श्रमिकों को नुक्सान पहुंचाते हैं और उपभोक्ताओं के लिए लागत बढ़़ाते हैं। अमरीका इन हानिकारक शुल्क को समाप्त करके भारत के साथ मिलकर हमारी साझा आíथक और सुरक्षा आवश्यकताओं को आगे बढ़़ाने में सक्षम होगा।’

Exit mobile version