इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी सेना ने कैरेबियन सागर में ड्रग तस्करी के आरोप में एक संदिग्ध जहाज पर बड़ा सैन्य हमला किया है। इस कार्रवाई में तीन तस्करों के मारे जाने का दावा किया गया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में चल रहे एक जहाज को निशाना बनाते ही वह आग की लपटों में घिर जाता है और कुछ ही पलों में पूरी तरह नष्ट हो जाता है।
अमेरिकी दक्षिणी कमान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 13 फरवरी को की गई। बताया गया कि कमांडर जनरल फ्रांसिस एल. डोनोवन के निर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स ‘सदर्न स्पीयर’ ने यह ऑपरेशन चलाया। सेना के अनुसार, जिस जहाज को निशाना बनाया गया वह नामित आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ था और ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था।
On Feb. 13, at the direction of #SOUTHCOM commander Gen. Francis L. Donovan, Joint Task Force Southern Spear conducted a lethal kinetic strike on a vessel operated by Designated Terrorist Organizations. Intelligence confirmed the vessel was transiting along known… pic.twitter.com/y50Pbtexfi
— U.S. Southern Command (@Southcom) February 14, 2026
अधिकारियों का कहना है कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह पुष्टि हुई थी कि यह पोत कैरेबियन सागर के उन समुद्री मार्गों से गुजर रहा था, जिनका उपयोग मादक पदार्थों की तस्करी के लिए किया जाता है। इसी इनपुट के आधार पर सैन्य कार्रवाई की गई। इस हमले में जहाज पर सवार तीन तस्करों की मौत हो गई। अमेरिकी सेना ने साफ किया है कि इस ऑपरेशन में उनका कोई भी जवान घायल नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में पहले एक छोटी नाव को समुद्र में आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है। इसके बाद अचानक उस पर हमला होता है और वह तेज धमाके के साथ आग में घिर जाती है। कुछ ही सेकंड में नाव पूरी तरह तबाह हो जाती है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के महीनों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अमेरिकी प्रशासन ने कई अभियान चलाए हैं। 13 फरवरी की इस कार्रवाई के बाद कथित तौर पर ड्रग्स से जुड़ी नौकाओं पर किए गए हमलों में मरने वालों की कुल संख्या 133 तक पहुंच गई है। सितंबर की शुरुआत से अब तक कैरेबियन सागर और पूर्वी प्रशांत महासागर क्षेत्र में कम से कम 38 सैन्य हमले किए जा चुके हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि समुद्री मार्गों से होने वाली ड्रग तस्करी को रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Video: भिवानी में महाशिवरात्रि का उत्सव शुरू, मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता
मेष: दिन शुभ रहेगा...