इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कतर से खास विमान तोहफे में मिला है। इस नए एयर फोर्स वन विमान का ट्रंप ने शुक्रवार को अनावरण किया। यह विमान पहले कतर के स्वामित्व में था और अब ट्रंप के आधिकारिक विमान के रूप में रूपांतरित किया गया है।

इस विमान को नया लुक दिया गया है। इसके निचले हिस्से को नेवी ब्लू रंग में रंगा गया है, जिसके ऊपर लाल पट्टी बनाई गई है। इसके बाएं हिस्से पर राष्ट्रपति का प्रतीक चिन्ह है और पीछे के हिस्से पर बड़ा अमेरिकी ध्वज बना है। इस विमान के पंखों में मिरर-बॉल डिफेंस सिस्टम लगा है। यह 1050 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इस विमान को अमेरिकी राष्ट्रपति के सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस पर 400 मिलियन डॉलर (तकरीबन 3000 करोड़ से ज्यादा) खर्च आने का अनुमान है। इसमें ECM डिफेंस सिस्टम लगाया जाएगा, जो दुश्मन के रडार को जाम करता है।
इस नए विमान में अमेरिकी राष्ट्रपति की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें अत्याधुनिक डाइनिंग रूम और किचन है, जो एक बार में 2,000 लोगों को खाना खिलाने की क्षमता रखता है। इसके साथ ही इसमें राष्ट्रपति के लिए एक सुइट है, जिसमें ड्रेसिंग रूम, शौचालय और जिम की सुविधा है।

ट्रंप ने विमान की कारीगरी की सराहना करते हुए कहा कि लोग इसे देखकर हैरान रह जाएंगे। विमान से उतरने के बाद ट्रंप ने इसे औपचारिक रूप से प्रदर्शित किया, इस दौरान ‘गॉड ब्लेस द यूएसए’ गीत भी बजाया गया। यह विमान अस्थायी रूप से उपयोग में लाया जा रहा है, जब तक बोइंग राष्ट्रपति के लिए नए विमान तैयार नहीं कर देता, जिनके 2028 तक आने की उम्मीद है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही कह दिया है कि वह राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद इस विमान का उपयोग नहीं करेंगे और इसे भविष्य की राष्ट्रपति लाइब्रेरी को दान देंगे।

मेष: दिन शुभ रहेगा...