Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी राष्ट्रपति हवाई की जंगल में लगी भीषण आग के बाद माउ का दौरा करेंगे

August 16, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति हवाई की जंगल में लगी भीषण आग के बाद माउ का दौरा करेंगे

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन हवाई के जंगलों में लगी भीषण आग के मद्देनजर 21 अगस्त को माउ का दौरा करेंगे।व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने बुधवार कहा कि राष्ट्रपति और प्रथम महिला 21 अगस्त को माउ की यात्रा करेंगे और द्वीप के जंगलों में लगीभीषण आग से जीवित बचे लोगों सहित संघीय, राज्य और स्थानीय अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

राष्ट्रपति और प्रथम महिला जंगल की आग के प्रभावों और द्वीप पर हुए जीवन एवं भूमि के विनाशकारी नुकसान को देखेंगे और उसका समाधान करने पर चर्चा करेंगें।बयान के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति द्वीपवासियों को राहत सामग्री सहित सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।मंगलवार रात तक, माउ की जंगल में लगी आग से मरने वालों की संख्या 106 हो चुकी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें