Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका-ब्रिटेन के नौसैनिकों ने यमन के बंदरगाह शहर पर हवाई हमले किए

March 17, 2024

अमेरिका-ब्रिटेन के नौसैनिकों ने यमन के बंदरगाह शहर पर हवाई हमले किए

सना। यमन के बंदरगाह शहर होदेइदाह पर अमेरिका और ब्रिटेन के नौसैनिक बलों ने शनिवार देर रात चार हवाई हमले किए। हौथी-नियंत्रित अल-मसीरा टीवी ने यह जानकारी दी है। एक टीवी चैनल के अनुसार, हमलों में शहर के दक्षिणी जिले दुरयहीमी को निशाना बनाया गया। हमलों में हताहतों या क्षति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हौथी ने पिछले साल नवंबर से गाजा पट्टी में इजरायली हमलों के प्रतिशोध को अपना मकसद बताते हुए, लाल सागर और अदन की खाड़ी में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले शुरू कर दिए हैं। इसके जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने जनवरी के मध्य से यमन में हौथी ठिकानों के खिलाफ हवाई और मिसाइल हमले किए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें