Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, खिड़कियां टूटीं; एक संदिग्ध हिरासत में

January 5, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला, खिड़कियां टूटीं; एक संदिग्ध हिरासत में

वाशिंगटन: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर सोमवार तड़के हमला हुआ। इस हमले में उनके घर की कुछ खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह घटना सिनसिनाटी शहर के ईस्ट वॉलनट हिल्स इलाके में हुई। जेडी वेंस का यह आवास विलियम हॉवर्ड टैफ्ट ड्राइव पर स्थित बताया गया है। स्थानीय समय के अनुसार, रात करीब 12:15 बजे यूएस सीक्रेट सर्विस ने इस घटना की सूचना सिनसिनाटी पुलिस को दी।

संदिग्ध को पकड़ा गया, पूछताछ जारी 

पुलिस के अनुसार, सीक्रेट सर्विस ने एक व्यक्ति को घटनास्थल से पूर्व दिशा की ओर भागते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को बुलाया गया। कुछ ही देर में पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हमले के कारणों की जांच जारी है।

जेडी वेंस घर पर मौजूद थे?

इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि घटना के समय जेडी वेंस घर पर मौजूद थे या नहीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हाल ही में फ्लोरिडा में देखा गया था, जहां उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वेस्ट पाम बीच स्थित एक गोल्फ क्लब में समय बिताया था।

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उस दौरान वेनेजुएला से जुड़े हालात और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हटाने की कथित योजनाओं पर चर्चा हुई थी। हालांकि, सुरक्षा कारणों से जेडी वेंस अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी सैन्य कार्रवाई के सीधे प्रसारण में शामिल नहीं हुए। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें