Site icon Dainik Savera Times

चीनी उद्यमों व बाजार के बहिष्कार से अमेरिका अपने हितों को नुकसान पहुंचाएगा: चीनी विदेश मंत्रालय

Chinese enterprises: चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने सोमवार को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि अमेरिका चीनी उद्यमों और बाजार का बहिष्कार कर के अंत में अपने हितों को नुकसान पहुंचाएगा। चीन अमेरिका से अंतर्राष्ट्रीय निवेश व व्यापार नियमों और बाजार आर्थिक नियम का सम्मान कर आर्थिक व व्यापारिक सवाल का राजनीतिकरण और हथियारीकरण बंद करने और चीन के न्यायपूर्ण विकास अधिकार पर नुकसान पहुंचाना बंद करने का अनुरोध करता है। चीन अपने वैध हितों की रक्षा के लिए ज़रूरी कदम उठाएगा।

ध्यान रहे हाल ही में अमेरिका ने निवेश नीति पर ज्ञापन जारी कर चीनी निवेश की सुरक्षा जांच मजबूत की। इस पर सम्बंधित सवाल के जवाब में प्रवक्ता ने उपरोक्त बात की।

प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका में चीनी निवेश की सुरक्षा जांच मजबूत करने से चीनी उद्यमों के निवेश के विश्वास पर भारी प्रहार होगा और अमेरिका का वाणिज्यिक वातावरण बर्बाद किया जाएगा और अमेरिकी उद्यमों के स्वायत्त फैसले पर कृत्रिम हस्तक्षेप है, जो दोनों देशों के पारस्परिक निवेश के आधार को कमज़ोर कर देगा।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन इस का डटकर विरोध करता है। चीन ने अमेरिका के सामने गंभीरता से यह मामला उठाया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: अप्रैल में इस तारीख तक रद्द रहेंगी ये 14 बड़ी ट्रेनें, देखें लिस्ट

Exit mobile version